Someshwar News- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से लगातार हादसे हो रहे है। विगत दिवस बागेश्वर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। अब देर रात सोमेश्वर के सुतोली गांव में एक मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। हादसे के बाद गांव वाले दौडक़र मौके पर पहुुंचे जहां अन्य लोगों को बचाया गया। फिलहाल एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला सोमेश्वर तहसील के सुतोली गांव का है। जहां प्रकाश राम का परिवार रात में सोया था। देर रात उसका मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में घर में प्रकाश राम की मां, पत्नी और बच्चे थे। घर के सभी सदस्य मलबे में दब गये। अचानक चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ आये। आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।
इस दौरान हादसे में प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी की मौत हो गई, जबकि घर के सभी सदस्यों को सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रकाश राम को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में पुष्पा देवी, प्रकाश राम का पुत्री आयशा आर्या पुत्र रवि आर्या और पुत्री महक आर्या को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट़््टी दी दे गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

