haridwar

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के चौराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय नेकीराम रोशनाबाद स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार रात करीब एक बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette with Free Spins USA: A Comprehensive Guide
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खाद्य गुणवत्ता में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, चार कंपनियों पर 12 लाख का जुर्माना

पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया…जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  The Ultimate Guide to French Roulette Low House Edge India VIP

सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही गई है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें