स्कूल में घुसा जंगली सुअर छात्रा और दो शिक्षक घायल
शक्तिफार्म, गोविंदनगर स्थित निजी विद्यालय में गुरुवार सुबह जंगली सुअर घुस गया। हमले में छात्रा, एक अध्यापक और एक अध्यापिका घायल हो गए। एसएसएस लोकमणि शर्मा एजुकेशन स्कूल में गुरुवार सुबह कक्षा चल रही थी। करीब 8:30 बजे एक जंगली सुअर कक्षा कक्ष में घुस गया और आठवीं की छात्रा पूजा विश्वास पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के पैरों में गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए पहुंचीं अध्यापिका संगीता चटर्जी और अध्यापक गजेंद्र चंद्र सुअर के हमले में चोटिल हो गए।
मची अफरा-तफरी, घायल छात्रा को अस्पताल में दिलाया गया उपचार घायल छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। वन क्षेत्राधिकारी किशनपुर घनानंद चनियाल ने कहा कि घायल के इलाज और मुआवजे के लिए विभाग उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर उचित सहायता उपलब्ध कराएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

