- मसूरी में जनमानस से किया वादा डीएम ने चार दिन के भीतर बस संचालन कर किया पूरा।
लम्बे समय से बस संचालन की थी मांग, बस सेवा चालू कर एक अतिरिक्त नई बस क्रय करने हेतु कार्यादेश जारी।
डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को रखा कायम,
मसूरी मॉल रोड पर जल्द दिखेंगे गोल्फकार्ट, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए डीएम ने लिया फैसला, निर्णय के चार दिन के भीतर जारी किये क्रय आदेश।
लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू, यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी।
विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश
बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए कार्यादेश जारी
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मसूरी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में जनमानस के नगर बस सेवा चलाने के अनुरोध पर चौथे ही दिन ही नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लोगंज, एकेडमी गेट बस सेवा शुरू कर दी। वहीं एक नई बस का क्रय आदेश जारी कर दिया है।
डीएम के निर्देश पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 4 गोल्फकार्ट के चार दिन में ही आदेश जारी कर दिया है।
डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को कायम रखा है, डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मसूरी के प्रयास से बस सेवा सुचारू हो गई है।
डीएम के निर्देश पर लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी कर दिए हैं।
टोल बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने डीटीडीओ को किंग्रेग बिजली कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन सुचारू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, वहीं शौचालय तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए रम्बल स्टीप के लिए 11 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, तथा हाथी पांव में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई जिस पर कल तक मार्किंग कर ली जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
