फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्त शिक्षिका बर्खास्त
रुद्रपुर: बाजपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनकपुर में नियुक्त शिक्षिका गिन्दर पाल को फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षिका गिन्दर पाल की नियुक्ति 16 अक्तूबर 2009 को हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा निर्गत प्रथमा और मध्यमा प्रमाणपत्रों के आधार पर हुई थी। हालांकि जब इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग (इलाहाबाद) ने इन्हें फर्जी और कूटरचित घोषित कर दिया। जब प्रमाणपत्रों पर संदेह हुआ तो 12 सितंबर 2023 को शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर उनका निलंबन निरस्त कर दिया गया और उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया। लेकिन आरोप पत्र के जवाब में शिक्षिका द्वारा कोई
■ बाजपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनकपुर में थी तैनात ■ दस्तावेजों के सत्यापन में हुआ खुलासा, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे उनके प्रमाणपत्रों की सत्यता सिद्ध हो सके। 28 अक्तूबर 2024 को हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि शिक्षिका के मध्यमा और उत्तमा प्रमाणपत्र व अंकपत्र फर्जी हैं। इस आधार पर गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही डीईओ ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किए हैं। डीईओ ने बताया कि अभी कई शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। अभी और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
