उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

उत्तरकाशी के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि प्रभावित परिवारों को एसडीआरएफ मानकों के अनुरूप तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई है। साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत आकलन जारी है, जिसके आधार पर अगले दो से तीन दिनों में शेष मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून में मोहन भागवत ने कश्मीर, अग्निवीर और समान नागरिक संहिता पर रखी स्पष्ट राय
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन, राशन, आपातकालीन लाइट, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में बिजली और नेटवर्क की व्यवस्था बहाल कर दी गई है, जिससे लापता लोगों से संपर्क स्थापित हो रहा है और उनकी संख्या में कमी आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी क्षमता और ताकत के साथ हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें