- रक्षाबंधन पर आज भद्रा का साया नहीं, दिनभर में कई शुभ मुहूर्त
हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। शनिवार को पूरे दिन रक्षा सूत्र बांधने के कई शुभ मुहूर्त के साथ विशेष शुभसंयोग ऐसे बन रहे हैं जो कई वर्षों बाद आए हैं।
- विशेष शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। 40 वर्षों बाद रक्षाबंधन पर विशेष शुभ संयोग भी बन रहे हैं। दिन में परम शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग भी बन रहा है। साथ ही 9 अगस्त को सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा। बृहस्पति और शुक्र का भी मिथुन राशि राशि में एक साथ होना बहुत मंगलकारी योग है। चंद्रमा का अपने ही नक्षत्र श्रवण में गोचर करना भी रक्षाबंधन पर्व को और अधिक मंगलकारी बना रहा है।
आठ अगस्त की रात 1.48 पर समाप्त हो गई भद्रा
रक्षाबंधन से एक दिन पहले 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर भद्रा शुरू हुई और मध्य रात्रि में 1:48 बजे पर समाप्त हो गई। आज सुबह से ही रक्षा सूत्र बांधने का समय प्रारंभहो जाएगा।
राहुकाल में नहीं बांधें रक्षा सूत्र
ज्योतिषाचार्य रुचि कपूर के अनुसार राहु काल का विशेष ध्यान रखें। राहु काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। राहु काल सुबह 09.06 बजे से शुरू होकर 10.46 तक है।
ये हैं शुभ मुहूर्त शुभ चौघड़िया :
सुबह 07:26 से 09:00 बजे तक
चर लाभ और अमृत चौघड़ियाः
दोपहर 12:24 से शाम 05:30 तक
अभिजीत मुहूर्तः
दोपहर 11:59 से 12:53 तक
लाभामृत योग :
दोपहर 02:06 से 05:26 तक
लाम चौघड़िया :
सांध्य काल 07:00 से 08:20 तक
बहनें इन बातों का ध्यान रखें
राखी बांधने का स्थान पूजा स्थल हो या पूर्वोत्तर दिशा का शुभ क्षेत्र
पूजा की थाली में राखी, रोली, चावल, मिष्ठान, प्रज्ज्वलित दीपक, सुगंध, इत्र, धूप आदि रखें
भाई अपना मुख पूर्व की तरफ रखें, केवल दायीं कलाई में ही राखी बंधवाएं
मुट्ठी में फूल और हल्दी से रंगे पीले चावलों को अवश्य रखें
बहन विजय तिलक लगा कर अक्षत को माथे पर सुशोभित करें
राखी की तीन गांठें बांधना शुभकाफी शुभ माना जाता है
भाई शुभ धनराशि और उपहार अपने हृदय से लगा कर अपनी बहन को प्रदान करें


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश 

