देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी’ विकास कार्यों के लिए 66.34 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं देहरादून में चारधाम यात्रा के लिए आधुनिक मॉनिटरिंग एवं इंसिडेंट रिस्पॉन्स सेंटर बनाया जाएगा…जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा।
पंचायती राज संस्थाओं को 133.68 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। इस धनराशि का उपयोग पेयजल, स्वच्छता, वर्षा जल संचयन और गांवों की साफ-सफाई जैसे कार्यों में किया जाएगा।
खेल क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा चंपावत में श्री गोलू देवता कॉरिडोर परियोजना को भी मंजूरी मिली है।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से राज्य में विकास और विरासत के बीच संतुलन कायम होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
