टिहरी गढ़वाल– वीरभूमि उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू के पुंछ में शहीद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बता दें कि पुंछ में आतंकी मुठभेड़ लगातार चल रही है। बीते दिनों गढ़वाल के दो जवान और शहीद हुए थे। जिनके पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचने वाले हैं।
सूबेदार अजय रौतेला टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है। चूंकि आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है इसलिए उनका पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान के तीन बेटे और पत्नी हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू के पूंछ जिले के नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया है। जहां सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर भेजा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

