Haridwar News– उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंराड़ गांव में भट्टा स्वामी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमराड़ा गांव में ईट भट्टा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह दफ्तर में बैठे हुए थे। दरअसल, अजय ने ईंट भट्टे की भूमि सढोली माजरा गांव निवासी नाथूराम से लीज पर ली थी। नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी।
इस पर उसके बेटे विपिन ने भट्टा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है उन्होंने बताया फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, तथा कई क्षेत्रों में पुलिस की टीम रवाना कर दी गई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

