Rudrapur News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, किच्छा रोड पर लालपुर में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार की देर रात यूथ कांग्रेस के रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष विजय मंडल 35 वर्ष पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्त अंकुर के साथ कार से देर रात सितारगंज से लौट रहे थे। लालपुर के पास झपकी आने से अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। और तेजी के साथ सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई । दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर दोनों युवकों को रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अंकुर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । विजय की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर बुधवार की सुबह जैसे ही युवा कांग्रेस नेता विजय की मौत की खबर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली भारी संख्या में दिवंगत के आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

