Kedarnath News: इन दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की वाहाजारी खूब बढ़ी है। तीर्थ स्थल हो या फिर सैर सपाटे की जगह हर जगह बाहरी पर्यटकों से भरा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पर्यटकांे की तादाद लगातार बढ़ रही है। नैनीताल से लेकर केदारनाथ, ऋषिकेश, मसूरी तक पर्यटकों भी लाइन लगी है। अब भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा बाबा केदार के दर पहुंचे है।उनके साथ भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय, महिला बास्केटबॉल की पूर्व कप्तान पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्रशांति सिंह और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी दिव्य सिंह ने भी बाबा केदार के धाम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। अब तक अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कंगना रनौत, सारा अली खान, अनन्य पांडे सहित अन्य कई सेलिब्रिटी केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने साथियों संग केदारनाथ धाम पहुंचकर माथा टेका और भोलेनाथ का आशीर्वाद दिया। इशांत शर्मा आज जब केदारनाथ धाम पहुंचे तो वहां उनको देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए। इशांत शर्मा जैसे ही बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आए वैसे ही क्रिकेट फैंस ने उनको घेर लिया और उनमें इशांत शर्मा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इशांत शर्मा ने भी किसी को निराश नहीं किया और दो के साथ फोटो खिंचवाई।
इशांत शर्मा ने इस दौरान कहा कि वे कई वर्षों से केदारनाथ धाम आने के लिए प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन क्रिकेट की वजह से उन्हें वक्त भी नहीं मिल पा रहा था। आईपीएल-16 खत्म होने के बाद अब बाबा के धाम आए हैं। यहां पहुंच कर उन्हें बहुत सुकून महसूस हो रहा है। उनको ऐसा लग रहा है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया है। वे यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं। यह सच में अद्भुत है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 

