रामनगर: शनिवार की सुबह रामनगर के हाथीडंगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। तीन दिन से लापता व्यक्ति आजम अल्वी का शव सिंचाई नहर से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम मोतीपुर नेगी पीरुमदारा निवासी आजम अल्वी (उम्र लगभग 40 वर्ष) 11 सितंबर की शाम घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि वह पास ही से कुछ सामान लेकर तुरंत लौट आएंगे। लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें आसपास व रिश्तेदारों में तलाशा….मगर कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने हाथीडंगर क्षेत्र की सिंचाई नहर में एक शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मृतक के साले असलम शाह भी मौके पर पहुंचा और शव की पहचान आजम अल्वी के रूप में की। शव की स्थिति देख परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है….हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
मृतक के साले असलम शाह ने बताया कि आजम अल्वी एक ईमानदार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
