Dehradun News:इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में छात्रों की मारपीट के मामले सामने आ रहे है। पहले हल्द्वानी में चाकूबाजी की घटना सामने आयी। इसके ठीक अगले दिन देहरादून से भी ऐसी खबर है। अब फिर एक और खबर आयी है जहां छात्रों के बीच विवाद हुआ है। यहां
11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे पांच दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। फिर था, चार छात्रों ने पांचवें को पहले तो जमकर पीटा और फिर सड़क पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ दो बाइक भी बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए पटेलनगर कोतवाली के एसएसआइ मोहन सिंह ने बताया कि हिल्टन स्कूल में 12वीं के छात्र की जीआरडी में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र और एसजीआरआर में 12वीं के छात्र व 11वीं के एक छात्र से दोस्ती है। सभी इंस्टग्राम पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

विगत दिवस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर पांचों छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ अपने एक दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया था। इसी बीच दो बाइक पर आरोपी शाहवेज, नजर अब्बास व दोनों नाबालिग वहां पहुंच गए। चारों ने कैफ को पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकालकर कैफ के छाती और पेट पर वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल छात्र को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद शुक्रवार सुबह नामदेव कालोनी के पास शाहवेज निवासी आजाद कालोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कालोनी झीवरहेड़ी व दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। चारों आरोपितयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि शाहवेज और नजर अब्बास को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
