UPSC IFS 2022 final result Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
इस परीक्षा में हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी जो वर्तमान में सहायक वन संरक्षक, उत्तराखंड, प्रशिक्षु सीधी भर्ती को भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 IFS में ऑल इण्डिया 6th रैंक के साथ चयनित हुआ है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।पीलीकोठी दुर्गापाल कॉलोनी निवासी शोभित जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में छठी रैंक पाई है।इससे पहले अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भी वह कुछ अंकों से रह गया था। शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव है। हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। बताया कि शोभित वर्तमान में काेयंबटूर में स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार 


