weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, अब तक 8 स्टेट हाईवे 97 सड़कें बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है आज भी मौसम विभाग द्वारा देहरादून, टिहरी, पौड़ी के लिए येलो अलर्ट और कुमाऊं के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि प्रदेश के कई स्थानों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: युवती ने स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म, नया नाम रखा गया नेहा

पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश की वजह से 8 स्टेट हाईवे और 97 सड़कें बंद रहे लोक निर्माण विभाग के मुताबिक राज्य में भूस्खलन और मलवा आने से 90 सड़कें बंद हुई है जबकि 59 सड़कें पहले से बंद थी इस तरह शनिवार सुबह तक बंद सड़कों की संख्या 150 हो गई थी हालांकि देर शाम तक लोक निर्माण विभाग ने 52 लड़कों को यातायात के लिए सामान्य कर दिया लेकिन 97 सड़कें अभी भी नहीं खोल पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) विजिलेंस में पकड़ा बड़ा भ्रष्टाचारी अधिकारी

उधर दूसरी तरफ खराब मौसम के चलते इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट विजिबिलिटी नहीं होने के चलते लैंड नहीं हो सकी दिल्ली से शनिवार को 47 यात्री को लेकर इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:15 पर नगर रवाना हुई 9:15 पर यहां पहुंची तो विजिबिलिटी ना होने के कारण एयरपोर्ट के ऊपर उड़ती रही और फिर दिल्ली लौट गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें