pushkar dhami

उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सचिवालय में पांच विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि विकास कार्यों में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दूरस्थ इलाकों में हेली एंबुलेंस और चिकित्सा सेवाएं बेहतर की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट

सीएम धामी ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं का काम जल्दी हो सकता है उनमें अनावश्यक देरी न हो और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड

साथ ही चारधाम यात्रा और मानसून को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें