देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न परियोजनाओं, धार्मिक स्थलों के विकास, कुंभ मेला तैयारियों, भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से जुड़े प्रस्तावों पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के गढ़ी डाकरा स्थित टपकेश्वर महादेव क्षेत्र में 8 एमएलडी क्षमता के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) के निर्माण के लिए भूमि खरीद की मंजूरी दी। इसके अलावा नाबार्ड से वित्तपोषित 21 विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई…जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को भी गति दी गई है। इसके तहत बैरिकेडिंग, अस्थायी फायर वॉच टावर, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अस्थायी रैन बसेरों के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर की गई है…ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित सुकेश्वर महादेव मंदिर, सेराघाट के मां मंगला भगवती मंदिर परिसर और पिथौरागढ़ के बुद्धेश्वर मंदिर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए भी वित्तीय मंजूरी दी गई है। वहीं उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए भी आर्थिक सहायता मंजूर की है। यह राशि कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर के वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस और रात्रि चौपाल कार्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी गई है। इन कार्यक्रमों के जरिए पुलिस ग्रामीणों से सीधे संवाद करेगी और कानून-व्यवस्था, दस्तावेज सत्यापन, साइबर जागरूकता तथा अन्य शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से विकास कार्यों में तेजी आएगी, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास होगा, दूरस्थ गांवों में प्रशासनिक सेवाएं मजबूत होंगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

