देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना की वीरता का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि देश अपने वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। राज्य के अनेक जवानों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने साहस और बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और उनके सम्मान व हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
