खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के खेतलसंडा में आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया…जहां मुख्यमंत्री भावुक नजर आए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने करीब 715 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन और 162 लाख रुपये से बने सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता का जीवन संघर्ष, अनुशासन और देशभक्ति से भरा था…जो आज भी उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता बढ़ाई गई है और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को मिलने वाली सहायता में भी वृद्धि की गई है।
कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी
उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते
उत्तराखंड: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीनने का आरोप
उत्तराखंड: आईजी की मां पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड : तीरंदाजी कोच पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार 
