श्रीनगर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय अध्यक्ष , सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को श्रीनगर में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें आज युवाओं के बीच आकर अपने को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, जिसकी आवाज एवं इरादे बुलंद होते हैं, असंभव को संभव बनाना जानता हो, एवं जो अपने लक्ष्य को भलीभांति साधना जानता हो। हमारी युवा शक्ति प्रदेश में विकास की नई नींव रखने के साथ प्रदेश के भाग्य को बदलेगी।
प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता है की युवाओं को नए अवसर प्रदान करवाएं । प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत , भा.ज.यु.मो. प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल , भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 

