देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि अब असली परीक्षा शुरू हो गई है। अब उन्हें प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसे जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड कई अंतरराष्ट्रीय और आंतरिक सीमाओं से घिरा राज्य है। इसलिए पुलिस की भूमिका शांति बनाए रखने, नशा, साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात और यात्राओं में बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को आधुनिक तकनीक, उपकरण और प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला सुरक्षा में राज्य ने देश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और नकल विरोधी कानून लागू है। बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कार्मिक अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे और राज्य की सुरक्षा और जनता का विश्वास मजबूत करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 

