खटीमा (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक मानी जाने वाली एक विशाल घंटी भी अर्पित की।
मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया। मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जयकारों और फूल-मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और उमंग के रंग में डूबा नजर आया।
पूजा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा राज्य केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं बल्कि देवताओं की भूमि है…जहां प्रत्येक मंदिर में जनआस्था की गूंज सुनाई देती है। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार इन धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खटीमा जाते समय झनकइयां स्थित वन शक्ति मंदिर में भी रुककर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
