डीएम सविन बंसल बने दुखयारी विधवा शोभा के लिए मसीहा।
दुखयारी विधवा शोभा को आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए घर के काग़ज़ात,परिवार ने डीएम सविन बंसल का जताया आभार।

देहरादून- ख़बर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है जहां पिछले माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी परेशानी सुनाते हुए बताया था कि उनका बेटा शत प्रतिशत विकलांग है और 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है पति की पिछले साल 2024 में मौत हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का क़र्ज़ लिया था पर बैंक द्वारा पति की मौत के बावजूद इंश्योरेंस की क्लेम कुल 13 लाख 20 हज़ार 662 की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया और लगभग 5 लाख की धनराशि जमा करना बकाया है ख़राब आर्थिक स्थिति के चलते ऋण किस्त जमा नही कर पा रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बैंक ने व्यथित विधवा शोभा रावत को उनके घर के काग़ज़ात वापस मिल गए हैं।
ज़िला प्रशासन के इस प्रयास से जहां शोभा इतनी बड़ी कर्ज की राशि का बोझ उतर गया वहीं उनका घर भी बच गया। जिलाधिकारी ने शोभा के परिवार को राइफल क्लब से आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा एक के बाद एक कडे़ निर्णय लेने से असहाय, दुखियारों और मजबूरों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी 
