उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर युवाओं को दी प्रेरणा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यह प्रशिक्षण केंद्र युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग और खेल विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए किन सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस

युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं भी खेल गतिविधियों में शामिल हुए और उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ देश सेवा के लिए चयनित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल देश सेवा का मौका देती है…बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाती है। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी कौशल भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस

उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट करने और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें