हल्द्वानी : कुमाऊं परिक्षेत्र में साइबर ठगी और भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधों और फर्जी रजिस्ट्री मामलों में त्वरित व निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आईजी ने हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में साइबर ठगी के मामलों में तकनीकी साक्ष्य मजबूत करने और ठगी गई धनराशि की जल्द रिकवरी को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही एसटीएफ के साथ समन्वय बढ़ाकर एक टीम के रूप में काम करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।
भूमि धोखाधड़ी मामलों में फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री करने वालों पर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नए आपराधिक कानून के तहत पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
आईजी ने साफ कहा कि निष्पक्ष विवेचना और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास मजबूत किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
