देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दिवंगत जवानों के आश्रितों को सहायता राशि और जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती जवानों को ड्यूटी मानते हुए छह माह तक मानदेय देने, ग्राम अस्थल रायपुर में खेल मैदान बनाने और जवानों के कल्याण हेतु कई फैसले भी किए गए।

धामी ने जवानों की धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने जवानों के भत्तों, मृत एवं घायल जवानों के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि, पंजीकृत आश्रितों को रोजगार और अर्द्ध सैन्य प्रशिक्षण जैसी योजनाओं का भी विवरण साझा किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज 7500 से अधिक पीआरडी जवान राज्य की सेवा में तैनात हैं और मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक फैसलों से उनके हितों की सुरक्षा हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
