रुद्रपुर। शहर निवासी एक महिला की शादी के लगभग दस दिन बाद ही संदिग्ध में परिस्थितियों उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे यहां जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा वार्ड 24 निवासी 26 वर्षीय सोनी पुत्री मंगलसेन का विवाह 26 नवम्बर को शिवबिहार कालोनी मुरादाबाद यूपी निवासी महेश उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार के साथ हुआ था। सोनी की छोटी बहन भावना ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे सोनी की ससुराल से फोन आया कि सोनी की तबीयत खराब है उसे देखने के लिए आ जाओ। इस पर परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गये। दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद सोनी की ससुराल पहुंचे तो वह बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने उसे तत्काल निजी चिकित्सालय भर्ती कराया जहां सायंकाल तक उसकी हालत में कोई सुधार होने पर चिकित्सकों ने सोनी को वेंटीलेटर पर

रखने की सलाह दी। परिजनों ने बताया कि सोनी को बेसुध हालत में मुरादाबाद से रुद्रपुर लेकर आये और यहां निजी चिकित्सालय में दिखाने को लेकर गये लेकिन जहां उन्होंने उसे जिला चिकित्सालय ले जाने को कहा, जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही नवविवाहिता की मौत हुई है। इसलिए पैनल के माध्यम से मृतका का पोस्टमार्टम कराया जायेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
