Rudrapur News: ऐसी खबरें आपने पहले भी पढ़ी और सुनी होगी। अब उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक वाहन शोरूम में एक युवक 10 रुपए के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा। यह देख सभी लोग हैरान रह गए। युवक के पास एक थैला था, जिसमें 56 हजार के सिक्के थे। युवक की स्कूटी खरीदने की चाहत थी, जिसके लिए वह लंबे समय से पैसे जमा कर रहा था।
बताया जा रहा है कि धनतेरस के दिन 56 हजार रुपये के चिल्लर लेकर एक युवक वाहन शोरूम में स्कूटी लेने पहुंचा। थैले में भरे 10-10 के 5600 सिक्के देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए। करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय कर्मचारियों को सिक्के गिनने में लगा।
शिव नगर निवासी आकाश गुम्बर ने बताया कि धनतेरस पर्व में उन्हें एक स्कूटी खरीदनी थी। काफी लंबे समय से पैसे जोड़ रहा था। कुल 56 हजार रुपये होने पर उन्होंने स्कूटी खरीदने का मन बनाया। शोरूम में जैसे ही आकाश ने थैला खोला तो कर्मचारी और आसपास के सभी लोगों की नजरें यही टिक गई। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि स्कूटी खरीदने के लिए कोई सिक्के लेकर पहुंच सकता है। शोरुम मालिक ने बताया कि युवक 56 हजार रुपये के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा था। कर्मचारियों ने रुपये गिनकर स्कूटी फाइनेंस कर दी है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

