उत्तराखंडः पिस्टल दिखाकर टैक्सी चालक से कार लूटी, तलाश
उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना रायपुर क्षेत्र के बालावाला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक टैक्सी चालक से कार लूट ली। यह वारदात पानीपत से बुक की गई एक कार में हुई, जब दो व्यक्ति यात्री बनकर चालक के साथ देहरादून की ओर जा रहे थे। पुलिस ने चालक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित चालक इमरान मसूद, जो गाजियाबाद के अशोक विहार लोनी निवासी हैं, ने बताया कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी चलाते हैं, और उनकी कार ओला, उबर और रेपिडो जैसी ऐप्स पर रजिस्टर्ड है। इमरान ने बीते दिन पानीपत से दो व्यक्तियों को देहरादून के लिए बुक किया था। वह दोनों व्यक्तियों को पानीपत से सहारनपुर, आईएसबीटी होते हुए रायपुर मार्ग से लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे नथनपुर बालावाला पहुंचे, दोनों बदमाशों ने अचानक कार रुकवाई और चालक को बाहर उतार दिया। इसके बाद, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने इमरान से कार लूट ली और फरार हो गए।
चालक ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि यह वारदात बालावाला से दोनाली रायपुर मार्ग पर हुई थी। घटना के समय चालक इमरान ने बताया कि दोनों बदमाशों ने कार को चक्की नंबर चार के पास रुकवाया और चालक से पैसे लेने का आग्रह किया। जब चालक ने कार रोकी और नीचे उतरे, तो दोनों युवक भी नीचे उतरे और उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे डराया। इसके बाद, दोनों बदमाशों ने कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस अब इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल, बदमाशों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
