चंपावत- 1 मार्च से 5 मार्च तक जिले के समस्त विकास खंडों में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत एवं एस0आई0एस0इ0लि0 देहरादून के परस्पर सहयोग से सुरक्षा जवानों की भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून में प्रशिक्षण देकर विभिन्न स्थानों पर स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। इसमें आयु सीमा 65 वर्ष तक हैं। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी, राजेश दुर्गापाल द्वारा बताया गया है कि एस0आई0एस0लि0 देहरादून की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए विकासखंड स्तर पर 10:30 बजे से भर्ती आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- मास्टर बनने की तैयारी और आ गए लालच में, लग गया हजारों का चूना, पढ़ें और रहे सावधान!
इसी क्रम में 1 मार्च को विकासखंड चंपावत में, 2 मार्च को विकासखंड लोहाघाट में, 3 मार्च को विकासखंड बाराकोट में, 4 मार्च को विकासखंड पाटी में तथा 5 मार्च को पूर्णागिरि तहसील टनकपुर में भर्ती आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में इच्छुक अभ्यर्थी को दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु 21 से 37 वर्ष तक, वजन 56 किलो एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त दस्तावेजों के फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा पंजीयन शुल्क ₹350 के साथ उपस्थित होने को कहा है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक मोबाइल नंबर 7456026599, 9079332552 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
