चंपावत : चंपावत जिले में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल के रूप में हुई है जो सनिया गांव में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि उन पर उनके ही पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला किया…जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। अंबादत्त खर्कवाल चंपावत मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव सनिया में रहते थे। आरोप है कि उनके पड़ोसी सुभाष खर्कवाल ने दरांती से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है…हालांकि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
मृतक कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के ताऊ के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार अंबादत्त खर्कवाल के दो बेटे और एक बेटी हैं…लेकिन बेटे रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह गांव में अकेले रह रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी सुभाष खर्कवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री धामी की बैटिंग से गूंजा मैदान, टूर्नामेंट का आगाज़
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों में हुवे महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: मायके आई महिला पर भालू का हमला, हालत देख दहशत में गांव
देहरादून: कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत; प्रधानमंत्री के संदेश पर जताया आभार
उत्तराखंड: खाड़ी संकट के बीच पार्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक 
