Champawat News: चंपावत जिले की भंडार बोरा जिला पंचायत से पराजित प्रत्याशी कमल रावत और अशोक महर पर पुलिस ने भाजपा कार्यालय में जाकर जिला अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। चंपावत कोतवाल बी0एस0 बिष्ट ने बताया आज दोपहर को कमल रावत और अशोक महर के द्वारा भाजपा कार्यालय छतार में जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई । कोतवाल बिष्ट ने बताया कार्यालय के प्रदीप उप्रेती के द्वारा मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। तहरीर पर कमल रावत और अशोक महर के खिलाफ बीएनएस की धारा 333 /351 (2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है कोतवाल बिष्ट ने बताया जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा क्षेत्र में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

