डिवाइडर से टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
रुद्रपुरः नैनीताल हाईवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर लगे लोहे का एंगल किशोर की गर्दन में घुस गया और उसने तड़प-तड़पकर कर दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दोस्त की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रांजिट कैंप शिव नगर वार्ड सात निवासी 16 वर्षीय सचिन राठौर बुधवार रात अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच इंदिरा चौक और डीडी चौक के बीच सब्जी मंडी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे डिवाइडर पर लगे लोहे का नुकीला एंगल सचिन की गर्दन में धंस गया और वह खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सचिन व उसके दोस्त को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सचिन राठौर को मृत घोषित कर दिया। सचिन के स्वजन अस्पताल पहुंचे तो खून से सनी लाश देख बदहवास रह गए। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क निर्माण अधूरा है। डिवाइडर क्षतिग्रस्त है। लोहे के एंगल भी बाहर निकले हैं, जो हादसों को दावत दे रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

