Uttarakhand Weather Update- भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज रात 9:00 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं अगले 3 घंटे भारी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून ,हरिद्वार ,टिहरी ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पिछले 3 घंटों में कालसी में 22mm , आशारोरी में 19, हल्द्वानी में 11.5 mm वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
वहीं 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना है तथा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

7 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है इसके अलावा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वही 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चमोली , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
