Rishikesh News: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। एम्स ऋषिकेश में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि नर्सिंग ऑफिसर आमबाग में किराये के फ्लैट में आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी उम्र 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों यहां वर्ष 2019 से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। इधर ड्यूटी करके प्रीति अपने किराए के फ्लैट में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक चाबी प्रतिभा के पास थी।

इसके बाद उसने चाबी खोली तो भीतर पहुंचते ही उसके होश उड़ गये। अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
