- नौकुचियाताल में दिखा बाघ का जोड़ा, वन विभाग ने दी चेतावनी, स्कूल बंद।
नैनीताल– उत्तराखंड में आए दिन बाघ और गुलदारों का दहशत बढ़ता ही जा रहा है, जिससे ग्रामीण लोगों के मन में भय की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल नौकुचियाताल के चनैती गांव में बाघ ने अपना दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। खबर है कि यहां मंगलवार को खेतों में बाघ का जोड़ा देखा गया है। बाघ का जोड़ा गांव के आसपास लगातार नजर आ रहा है। बता दे यह जोड़ा आबादी के बेहद करीब पहुंच गया है।
कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीण महिलाओं को जंगल में ना जाने की चेतावनी जारी की है। जबकि स्थानीय प्राथमिक स्कूल खड़की को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ग्राम के प्रधान भुवन भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की शाम से ही बाघ नवीनचंद्र और ज्वाला दत्त के आंगन के बेहद करीब नजर आया और पूरे रात भर घर के आस-पास ही रहा।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार शाम के 7 बजे बाघ को जंगल की सीमा पर देखा। सीआईओ केएस रावत ने बताया कि स्कूल को 3 दिन तक बंद रखा जाएगा। साथ ही वन रेंजर विजय मेलकानी ने स्थानीय महिलाओं को घास लेने के लिए जंगल की ओर ना जाने की चेतावनी दी है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
