- समाज कल्याण विभाग के पेंशन धारकों के लिए राहत की खबर।
Dehradun News- उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग के लाखों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि अब हर महीने समाज कल्याण विभाग के पेंशनरों को उनकी पेंशन मिलेगी। बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय के बाद समाज कल्याण विभाग सक्रिय हुआ है। सीएम धामी ने हर महीने की पेंशन उस महीने के 30 तारीख से पहले जारी करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल राज्य सरकार समाज कल्याण विभाग के अधीन विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और बौना पेंशन जारी करती है। यह पेंशन प्रतिमाह 15 सौ रूपये तक है। तिमाही आधार पर अब तक यह पेंशन जारी होती थी, लेकिन सीएम धामी के निर्णय के बाद विभाग को उक्त सभी पेंशन प्रतिमाह के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमाह उस महीने की पेंशन सभी पेंशनरों के बैंक खाते में पहुंच जाए।
उधर मंगलवार शाम को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वित्त और समाज कल्याण विभाग के संबंधित अफसरों को प्रतिमाह पेंशन जारी करने की व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। इस व्यवस्था से लाखों लाभार्थियों को राहत मिलेगी। बता दे यह व्यवस्था इसी महीने से लागू होने की उम्मीद है। वही पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
