Dehradun News- उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के लिए बंद था। इसकी वजह यूपी द्वारा परिवहन को मंजूरी देना था। लेकिन अब अच्छी खबर है। अंतरराज्यीय बस संचालन अगले दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। यूपी जल्द ही आदेश जारी कर देगा।
बता दें कि प्रदेश में अंदरूनी मार्गों पर रोजाना महज 150 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें भी यात्रियों की संख्या 50 फीसद से कम है। निगम को डीजल का खर्च भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने सीएम तीरथ सिंह रावत से गुरुवार को बात की।

सीएम को अवगत कराया कि उत्तराखंड की बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। जिस कारण दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के लिए भी बस संचालन नहीं हो पा रहा। जिसके बाद सीएम रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। बस संचालन अगले दो-तीन दिन में शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही हिमाचल व चंडीगढ़ के लिए बस संचालन को लेकर वहां के परिवहन अधिकारियों से शीघ्र बात की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
