Haldwani News –प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास ,खादी एंव ग्रामद्योग मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लघु उद्योगों को बढावा देते हुए हाथशिल्प प्रतियोगिता उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित की जाये तथा जिस जनपद का जो मशहूर हस्थशिल्प है उसे आधुनिक एंव आकर्षिक बनने हेतु प्रोत्साहित किया जाये। मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में हाथशिल्प में प्रथम स्थान में रही निशा आर्या को 06 हजार व प्रशस्ति पत्र व द्वितीय स्थान पर रही धानिका तिवारी को 4 हजार व प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया साथ ही हस्थशिल्प मास्टर टेªनर रूचि नैनवाल, पूजा आर्या, निहारिका तिवारी, सरिता बिष्ट को भी सम्मानित किया, तथा उद्योग विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोजन भी किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाडी क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग लगाने हेतु उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होने कहा कि सिडकुल औद्योगिक अस्थानों में भूमि आवटन से सम्बन्धित मामलों को सरल किया जा रहा है तांकि अधिक से अधिक उद्यमी उद्योग लगा सके। उन्होेने महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार को निर्देश दिये कि वह भीमताल इंण्डटीªयल ऐरिया में भू उपयोग में बदलाव करवाये तांकि वहा पर पाॅच सितारा होटल बनाकर क्षेत्र को विकसित किया जा सके व रोजगार भी उपलब्ध कराये जा सके। उन्होेने कहा कि उद्योगो की स्थापना करने तथा संचालित करने सम्बन्धित विभिन्न अनुमतियों हेतु सिंगल विन्डो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाये। उन्होनेे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक प्रवासियों को लाभाविंत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होेने प्रधानमंत्री रोजगार के सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विनिर्माण उद्योगो को अधिक से अधिक ऋण बैंकों से दिलाने के निर्देश भी दिये। मंत्री गणेश जोशी ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विपिन कुमार, खादी एंव ग्रामउद्योग द्वारा गतवर्ष कोरोना के दौरान भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लक्ष्य 114 के सापेक्ष 213 लाभार्थियों को लाभाविंत करने पर अधिकारियों को बधाई दी।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों हेतु आवासीय हाॅस्टिल मुख्यमंत्री घोषणा में प्रस्तावित है इसलिए सैनिक कल्याण अधिकारी फतेपुर-गुलजारपुर में चिन्हित राजस्व भूमि का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को प्रस्तुत करें ताकि शीघ्रता से अग्रिम कार्यवाही जी जा सके। सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपौला ने बताया कि जनपद में 15 हजार पूर्व सैनिक व 05 हजार सेवारत सैनिक है जिनकी हर सम्भव सहायता विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होेने कहा कि अधिकारी संचालित योजनाओं में अधिक से अधिक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु पंजीकृत कर प्रशिक्षण दंे तथा उन्हें बैंकों से ऋण दिलाने हेतु भी प्रयास करें तांकि लोग स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित हो सके।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अपर जिला अधिकारी केएस टोलिया, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, प्रबन्धक उपनल डीके साह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केसी सती, सैनिक कल्याण अधिक कै.आरएस धपौला सहित मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत, विनित अग्रवाल, प्रमोद बोरा, ज्ञानेन्द्र जोशी, अनिल कपूर डब्बू, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विरेन्द्र बिष्ट, हरीश नेगी, लक्षमण सिंह खाती,प्रदीप जौनोटी चन्द्रशेखर जोशी, कुन्दन चिलवाल आदि मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट 

