- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’::: अब नैनीताल(हल्द्वानी) मॉडल का अनुसरण करेंगे बाकी जिले
-मुख्य सचिव ने सभी डीएम को नैनीताल मॉडल पर संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नैनीताल(हल्द्वानी) के मॉडल का अब प्रदेश की सभी जनपदों में अनुसरण किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को नैनीताल मॉडल पर अपने-अपने जिलों में संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा गया है कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” एवं असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के प्रयोग / मॉडल के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण के संबंध में उक्त नैनीताल मॉडल (Model) के आधार पर अपने-अपने जनपदों में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: डबल पेंशन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 1377 अपात्रों की पेंशन बंद
उत्तराखंड : यहाँ शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत !
उत्तराखंड : परिजनों की रोक के बाद फरार प्रेमी युगल, कैफे से पकड़े गए
उत्तराखंड: सावधान! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 37 लाख की ठगी
उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में बवाल! निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 

