- राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नयी दरें लागू,अब जांच/पर्चे के देने होंगे इतने रुपये।
उत्तराखंड- उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इलाज और जांच की दरों में बदलाव किया गया है। अब मरीजों को ओपीडी पर्चे के लिए 20 रुपये और आईपीडी पर्चे के लिए 50 रुपये देने होंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इन नई दरों का शासनादेश जारी किया है, जो अगले तीन साल तक लागू रहेंगी। इसके बाद इन दरों की समीक्षा होगी और जरूरत अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं।
राज्य के प्रमुख अस्पतालों—देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, और निर्माणाधीन रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में अब एक समान दरें लागू होंगी। पहले इन अस्पतालों में यूजर चार्ज की दरें अलग-अलग थी। अब सभी स्थानों पर एक जैसी दरें लागू की गई हैं, जिससे मरीजों को समान इलाज मिल सकेगा।
इन दरों से मिली राशि का उपयोग अस्पतालों में जन सुविधाओं के सुधार में किया जाएगा। वहीं, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच की दरें भी केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के समान होंगी।
नई दरों के अनुसार सेवाओं का शुल्क:⤵️
ओपीडी पंजीकरण: 20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण: 50 रुपये
जनरल वार्ड: 25 रुपये
प्राइवेट वार्ड: 300 रुपये
एसी वार्ड: 1000 रुपये
अल्ट्रासाउंड: 570 रुपये
डायलिसिस: 1400 रुपये
एमआरआई: 2848 रुपये
सीटी स्कैन: 1350 रुपये
एंबुलेंस (5 किमी तक): 200 रुपये
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
