Haldwani Accident News: हल्द्वानी के बरेली रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास हुई। हल्द्वानी की ओर से आ रही बाइक (संख्या यूके 04एई-0404) को सड़क पर मोड़ते समय ट्रक (संख्या यूके 04 सीए-6878) ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार नरेश राजपूत (19 वर्ष), पुत्र चंद्रपाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक पर दूसरा युवक ओपी मणि भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
