Haridwar News- देवभूमि में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ने लगा है, अपराध चाहे किसी भी स्तर का हो पर उसको शॉर्टआउट करने में उत्तराखंड पुलिस हमेशा आगे रही है। बीते सात दिन पहले हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित भेल की झाड़ियों में मिले महिला के कंकाल के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कंकाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती का था। उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। जहां शव पड़ा-पड़ा कंकाल बन गया।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को टिबड़ी से बीएचईएल की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में एक महिला का कंकाल मिला था। 30 जुलाई को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद ने सिडकुल थाने में अपनी बेटी रवीना के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दी थी।
उन्होंने बताया था कि आस पड़ोस और मूल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिल पाई है। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। कोतवाली रानीपुर, थाना सिडकुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम लोगों से पूछताछ की।
जिसके बाद सिडकुल ही एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद कर लिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
देहरादून : प्रदेश के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ! 
