Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है यहां क्षेत्र के ग्राम चौकी में एक दलित युवती की हत्या हुई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव बुधवार की सुबह गांव से करीब एक—डेढ़ किमी दूर जंगल के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रथम दृष्टया हत्या गला घोंट कर किए जाना प्रकाश में आ रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने एक मंदिर के पुजारी पर हत्या करने का शक जताया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सैर पर निकले लोगों को चौकी फूंगर गांव से कुछ आगे पैती खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान बबीता पुत्री सुरेश राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी तल्ली चौकी के रूप में हुई। कल दोपहर बाद से घर नहीं लौटी पुत्री के बारे में जब यह जानकारी सुरेश राम व अन्य परिजनों को हुई तो वे अवाक रह गए। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पुत्री बबीता के रूप में शिनाख्त की। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका के गले में कुछ निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है कि रस्सी या किसी अन्य चीज से उसका गला घोंटा गया होगा। प्रथम दृष्टया गला घोंट कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कोतवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने एक मंदिर के पुजारी पर संदेह जताया है। कहा है कि बबीता का मंदिर के पुजारी से पहले से ही मेल मिलाप था। उसके घर आना जाना भी था। जब पुजारी का विवाह हो गया तो वह युवती से दूर होने लगा। जबकि युवती उससे लगातार संपर्क कर रही थी। उसके घर भी जा रही थी। पुजारी ने इसको लेकर युवती के परिजनों के समक्ष विरोध भी जताया। पुलिस फिलहाल पुजारी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
