Dehradun News: स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार ने अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। इन स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को अगले शिक्षा सत्र 2023-24 से मुफ्त किताबें मिलेंगी। इससे लगभग एक लाख आठ हजार छात्र लाभान्वित होंगे।
बता दें कि सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को समग्र शिक्षा के तहत मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं। किताबों पर आने वाले खर्च को केंद्र सरकार वहन करती है। पिछले साल सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें दी गईं। इस पर अशासकीय स्कूल भी सरकारी स्कूलों की तरह इन कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त किताब दिए जाने की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष 15 नवंबर को विभाग की समीक्षा बैठक में अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी सरकारी स्कूलों की तरह मुफ्त किताबें दिए जाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विभाग की ओर से तैयार किए गए इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकारी और अशासकीय स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
