weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(Weather Update) अब बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhan Weather Update , Dehradun: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 25 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है हालांकि कही कही आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।


प्रदेश भर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार ,उधम सिंह नगर जनपदों के अलावा देहरादून के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 25 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 दिसंबर के बाद मौसम करवट ले सकता है पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ से मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन सकती है।

तापमान की स्थिति
शनिवार 20 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें