काशीपुर- मंडलायुक्त दीपक रावत ने बुद्धवार को काशीपुर पहुँचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2021-22 का खतौनी डाटा अपडेट सम्बन्धी जानकारी न उपलब्ध करा पाने एंव डाटा का रख-रखाव सही न होने पर पर रजिस्ट्रार कानूनगो प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक माह के भीतर खतौनियां ऑनलाइन करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक माह बाद तहसील के पुनः निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा की वार्षिक चरित्र प्रविष्टियां देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसकी आरसीएमएस पोर्टल में एन्ट्री नहीं होगी वह खराब वार्षिक चरित्र प्रविष्टि पाएगा। उन्होंने आर-6 रजिस्टर को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों एंव पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि शतप्रतिशत खतौनियां ऑनलाइन हो ताकि भूमि खरीद-फरोख्त में किसी के भी साथ धोखा-धड़ी न हो सके। उन्होंने आरसी प्राप्ति एंव राजस्व वसूली पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विनियमितीकरण पत्रावलियों का भी अवलोकन किया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं, दस्तावेज़ लेखकों एंव वकीलों से भी बात की।
इससे पहले मंडलायुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित वादो के त्वरित गति से निस्तारण हेतु सुनवाई के लिए अल्प अवधि की तारीख़े लगाई जाए और चल रहे वादो का डाटा आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट की जाए।मंडलायुक्त आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अंतर्गत ग्रुप हाउसिंग से सम्बंधित प्रकरणों का भी तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम कार्यालय पहुँचने मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ दिया गया। मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचकर वकीलों से मुलाकात की तथा प्रसाद ग्रहण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
