Haridwar News: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर जारी किए मौसम के पूर्वानुमान में भारी बारिश का अलर्ट होने पर जिला प्रशासन ने 24 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश जिला हरिद्वार के इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में रहेगा। आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का पालन करने के आदेश दिए है।
चमोली जिले में भी छुट्टी घोषित
Chamoli News: उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान बाद जिलाधिकारी ने चमोली जनपद में छुट्टी करने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.08.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
