सीएम धामी के अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा
वन विभाग के पीसीसीएफ “हॉफ” ने पूछा जंगल में खेती कैसे हो रही है?
सेटलाइट साक्ष्य के साथ दो हफ्ते में हटाए अतिक्रमण
रोजाना रिपोर्ट सीएम कार्यालय और वन मुख्यालय भेजे
डीएफओ जिम्मेदारी समझे अन्यथा खुद जिम्मेदार होंगे
देहरादून :सीएम पुष्कर सिंह धामी के अतिक्रमण हटाने के मामले में वन विभाग की सुस्ती के प्रति व्यक्त की गई नाराजगी के बाद पीसीसीएफ हॉफ अनूप मलिक ने आज शिवालिक सर्कल और राजाजी टाइगर रिजर्व के वनाधिकारियों की बैठक ली और सख्त लहजे में पूछा कि जंगल में गुज्जरों के कैसी आबादी बढ़ गई और कैसे उन्होंने जंगल की जमीन पर कब्जे कर खेती करने लगे ,उन्होंने सेटलाइट साक्ष्य के आधार पर ऐसे अतिक्रमण को दो हफ्ते के भीतर हटाने के लिए कहा।
पीसीसीएफ श्री मलिक ने कहा कि सभी डीएफओ ,वनाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे अन्यथा वो अपनी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि सरकार और उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए , नदी श्रेणी और खनन नदियों किनारे चिन्हित अतिक्रमण को दो हफ्ते में हटाए।
श्री मलिक ने कहाँ कि हर फॉरेस्ट डिविजन में समन्वयक कार्मिक नियुक्त करके अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी को मुख्यालय में रोजाना रिपोर्ट देंगे जिसे सीएम कार्यालय एवं शासन को भेजा जाएगा।
श्री मलिक ने चार माह में केवल शिवालिक सर्कल में 25 हैक्टेयर वन भूमि ही अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई और इस अभियान में वन अधिकारियों को फील्ड में जाकर एक्शन लेने की जरूरत जताई
बैठक में देहरादून में 580 हैक्टेयर, हरिद्वार वन प्रभाग में, 51हैक्टेयर, राजाजी टाइगर रिजर्व में 7 हैक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित किए जाने के जानकारी सामने आई, इसके अलावा नदी श्रेणी और नदी किनारे में अतिक्रमण को तुरंत हटाए जाने के लिए पीसीसीएफ श्री मलिक ने वनाधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते ,शिवालिक सी एफ राजीव धिमान,लैंस डाउन के डीएफओ नवीन पंत, हरिद्वार के डीएफओ नीरज कुमार, देहरादून के नीतीश मनी त्रिपाठी, गोविंद वन्यजीव विहार के डिप्टी डायरेक्टर मयंक शेखर झा, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर कहकँशा नसीम, एसडीओ सहसपुर शिप्रा आदी उपस्थित थे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
